फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर में 72 कर्मचारियों को नोटिस, बर्खास्तगी की चेतावनी

विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगरपालिका ने 72 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें 10 पक्के और 62 कच्चे कर्मचारी शामिल हैं। नोटिस में तीन दिन के भीतर ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंचे अधिकारियों से उन्होंने रिसीविंग लेने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सचिव ने बताया कि मंगलवार को संबंधित कर्मचारियों के घरों या अन्य स्थानों पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें