फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिवान फार्म की दीवार गिराने पर निगम के तीन अधिकारियों को नोटिस

Thu, 25 Dec 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित दिवान फार्म की दीवार गिराने के मामले में कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष की तरफ से दायर याचिका पर अदालत ने नगर निगम के तीन अधिकारियों को कानूनी नोटिस जारी किया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय निराला, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा और भवन निरीक्षक आनंद किशोर को नोटिस भेजकर दीवार गिराने से हुए नुकसान और मामले से जुड़े तथ्यों पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


कमल दिवान ने बताया कि 13 दिसंबर को निगम की टीम दिवान फार्म पर पहुंची और दीवार के एक हिस्से को गिराया था। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर वह पहले ही अदालत में गए थे। वहां से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश मिले हुए थे। ऐसे में कार्रवाई को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम को पूर्व में संपत्ति से जुड़े नोटिसों और अदालत की प्रक्रिया की जानकारी थी। जब तक अदालत का अंतिम फैसला नहीं आ जाता तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने मांग की है कि दीवार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई की जाए और पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें