खरखौदा। गांव मंडोरा में सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से पैमाइश करवाई गई थी। इसमें स्कूल सहित 81 ग्रामीणों का कब्जा सड़क की जमीन में पाया गया है। काफी समय से मंडोरा में सड़क निर्माण व नालों का कार्य अधर में लटका हुआ है। निर्माण कार्य में अवैध कब्जे बाधा बने हुए हैं। मंडोरा गांव में सड़क निमार्ण का कार्य पूरा ना होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से न्यायालय के माध्यम से स्कूल सहित 81 लोगों को दोबारा नोटिस जारी किया है ताकि सड़क की जमीन से कब्जों को हटवाकर कार्य पूरा कराया जा सके।