बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में दूषित पानी छोड़ने वाले फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र से लगातार यह समस्या आने पर उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र पाल ने 20 फैक्टरी संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के कुछ फैक्टरी संचालक बिना ट्रीट किए दूषित पानी को सीवर में छोड़ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि एचएसआईआईडीसी में दबाए गए सीवरों से भी अब दूषित पानी ओवरफ्लो होकर बाहर निकल रहा है। सीवर में छोड़े जा रहे इस दूषित पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। यह दूषित पानी भू-जल स्त्रोत को भी खराब कर रहा है। ग्रामीण उपमंडल अधिकारी से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके चलते एसडीएम ने 20 फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी किए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र की 20 फैक्टरी संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। फैक्टरियों के दूषित पानी को बिना ट्रीट किए ही सीवर में छोड़ा जा रहा है। नोटिस जारी कर चेताया गया है कि फैक्टरी संचालक इन सभी कमियों को दुरुस्त कर लें अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुरेंद्र पाल, उप मंडल अधिकारी।