फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेत ही नहीं शहर और श्मशान घाट में भी भरा पानी

Wed, 10 Sep 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित पचपीर बस्ती में भरे पानी में खड़े होकर निकासी की मांग करती महि
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव के कारण लोगों को खेतों से लेकर रिहायशी क्षेत्र तक परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव का आलम यह है कि लोगों को श्मशान घाट में पानी के बीच खड़े होकर संस्कार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पचपीर बस्ती के लोगों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि वह अपनी समस्या लेकर विधायक से चार दिन पहले मिले थे। इस पर विधायक ने अधिकारियों को कॉल कर तत्काल पानी निकासी के आदेश दिए थे मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नीलम, सुनीता, रोशनी, मीना देवी, रीतू, मीरा, अंजली, प्रियंका, मलहो देवी, नीलम कुमारी ने कहा कि उनकी बस्ती में बारिश का पानी भरा हुआ है। सड़क से लेकर घरों तक जाने के रास्ते में पानी भरने से उन्हें कई दिन से परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर वह विधायक पवन खरखौदा से चार दिन पहले मिले थे। समस्या के समाधान की मांग की थी। विधायक के आदेश के बावजूद पानी निकासी करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में वह फिर से विधायक से मिलकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की शिकायत करेंगे। पानी निकासी की मांग को दोहराएंगे।
विज्ञापन

जलभराव से सैकड़ों एकड़ खेती प्रभावित
गोपालपुर के खेतों में केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ जलभराव होने से किसान परेशान हैं। किसान राजेंद्र, राजबीर, मोहित, तरजीत, रवींद्र, ऋषिपाल, रामनिवास, सचिन व बबलू का कहना है कि उनके खेतों से बारिश के पानी की निकासी आईएमटी की तरफ हुआ करती थी जिसे एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने रोक दिया है। ऐसे में उनकी सैकड़ों एकड़ फसल जलभराव के कारण प्रभावित हो रही है। वह अधिकारियों से भी मिले थे लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि खेतों से पानी की निकासी करवाई जाए ताकि फसल खराब होने से बचाई जा सके।

बारिश के पानी में खड़े होकर किया शव का अंतिम संस्कार
शहर के स्वर्गधाम में जलभराव होने से शवों का संस्कार के दौरान होने वाली परेशानी को लेकर मंगलवार को शहर वासियों ने एसडीएम को शिकायत की। लोगों को मजबूरी में पानी में खड़े होकर संस्कार करना पड़ा जोकि अमानवीय भी है। ऐसे में परेशान लोगों ने इस मामले को लेकर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर से संपर्क किया और उन्हें अपनी परेशानी बताई। इस पर एसडीएम ने पानी निकासी करवाने का आश्वासन दिया।

फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा स्थित पचपीर बस्ती में भरे पानी में खड़े होकर निकासी की मांग करती महि

फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा स्थित पचपीर बस्ती में भरे पानी में खड़े होकर निकासी की मांग करती महि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें