फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट सिस्टम लगवाने पर दिया जाएगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी आधारित सोलर स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट सिस्टम की स्थापना अनुदान दर पर करवाई जा रही हैं। यह मांग आधारित योजना है। इसमें गैर व्यवसायिक संस्थान/संगठन, जिला परिषद, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति अनुदान दर पर यह लाइटें प्राप्त करने के पात्र हैं।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि इन लाइटों के लिए दाम सरकार की तरफ से अनुमोदित कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार एक एलईडी बसोलर स्ट्रीट लाइट की कुल लागत 14 हजार 410 रुपये आरएमएस (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम) के साथ है। 16 हजार 500 रुपये बिना आरएमएस जिसमें 4000 रुपये प्रति सिस्टम के अनुसार हरियाणा सरकार के द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। एक एलईडी हाईमास्ट लाइट (बिना सीसीटीवी कैमरे) की लागत 1.06 लाख रुपये है, जिसमें 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइटिंग सिस्टम अनुदान पर लेने के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति व गैर व्यवसायिक संस्थान अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 8 में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी कार्यालय के नंबर 0130-2988110 व विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें