फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिले की मंडियों-खरीद केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Sat, 04 Apr 2026 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत मंडी में अब तक 8,140 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। इनमें से 6,270 क्विंटल गेहूं शनिवार को खरीदा गया। वहीं, जिलाधीश नेहा सिंह ने खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने के लिए मंडियों व खरीद केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।
उन्होंने बताया कि रबी विपणन सीजन 2026-27 के दौरान जिले में गेहूं, सरसों एवं चना की खरीद प्रक्रिया जारी रखने के लिए प्रशासन की ओर तैयारियां की गई हैं। गन्नौर अनाज मंडी के लिए तहसीलदार गन्नौर, पुरखास खरीद केंद्र के लिए नायब तहसीलदार गन्नौर को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

भिगान खरीद केंद्र के लिए बीडीपीओ गन्नौर, सनपेड़ा खरीद केंद्र के लिए पंचायती राज के एसडीओ, गांव दातौली के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
गोहाना अनाज मंडी में नायब तहसीलदार गोहाना, मुंडलाना खरीद केंद्र पर बीडीपीओ कथूरा, खानपुर कलां खरीद केंद्र पर नायब तहसीलदार, बरोदा खरीद केंद्र पर बीडीपीओ कथूरा, बिचपड़ी खरीद केंद्र पर बीडीपीओ मुंडलाना, कासंडी खरीद केंद्र पर बीडीपीओ गोहाना और भैंसवाल कलां खरीद केंद्र पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एसडीओ गोहाना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

खरखौदा अनाज मंडी के लिए तहसीलदार, फरमाणा खरीद केंद्र पर नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मुरथल खरीद केंद्र पर बीडीपीओ, मोहाना खरीद केंद्र पर बीडीपीओ, सोनीपत अनाज मंडी के लिए तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
साइलो मोहाना के लिए नायब तहसीलदार सोनीपत, नाहरा खरीद केंद्र पर बीडीपीओ राई व हुल्लाहेड़ी खरीद केंद्र पर पंचायती राज विभाग के एसडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने कहा कि सभी नियुक्त नोडल अधिकारी अपनी-अपनी मंडियों में खरीद प्रक्रिया की नियमित निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

मंडियों में तौल, भुगतान, उठान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वह पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए खरीद प्रक्रिया की सतत निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा उत्पन्न होने पर उसका तुरंत समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें