फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरपंच की हत्या के आरोपियों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं

Thu, 14 Dec 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव छिछड़ाना में सरपंच की हत्या के मामले में तीसरे दिन भी आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम दबिश देने की बात कह रही है, लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं सोशल मीडिया पर दो माह से अधिक समय से धमकी भरे मैसेज डालने को लेकर भी सरपंच पक्ष के लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू (45) की गांव में बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। सरपंच की हत्या में आरोपी साहिल पर अपने दो साथियों के साथ गांव में आकर सरपंच राजेश के चचेरे भाई राजू पर दो-तीन गोली चलाने का आरोप है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर हथियारों समेत फोटो अपलोड कर हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने गांव में पुलिस तैनात की है ताकि गांव में शांति बनी रहे। वहीं सरपंच पक्ष के लोगों का आरोप है कि आरोपी के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो माह से अधिक समय से धमकी भरी पोस्ट अपलोड की जा रही थी। उसके बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के भाई भी इसे लेकर सवाल उठा चुके हैं।

सरपंच की हत्या के मामले में तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमें हमलावरों की तलाश के लिए हर संभावित जगह पर दबिश कर रही है। अभी तक हमलावर पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह, एसीपी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें