फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहीं निकली धूप, शीतलहर चलने से कांपे लोग

Sun, 28 Jan 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर रविवार को मैदानी क्षेत्र में फिर से दिखाई दिया। दिनभर शीतलहर चलने के साथ ही आसमान बादलों से ढका रहा। धूप नहीं निकलने व आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं में लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। आसमान में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि अधिकतम तापमान छह डिग्री तक लुढ़का है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण बारिश के आसार कम है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र शनिवार देर शाम को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को नजर आया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जिसके चलते दिन भर धूप नहीं निकली। यही नही पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके शीतलहर से कांपते रहे। धूप नहीं निकलने व शीतलहर चलने से दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर 200 से कम दर्ज किय गया। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया। शनिवार को यह 187 था।
माह के अंतिम दिन बूंदाबांदी के बन रहे आसार
मौसम में आए परिवर्तन व सक्रिय हो रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 जनवरी को बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। वहीं फरवरी माह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकेगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बूंदाबांदी हुई तो कृषि क्षेत्र को काफी फायदा पहुंचेगा। मौजूदा समय में गेहूं की फसल को सिंचाई की आवश्यकता है। इससे किसानों का सिंचाई का खर्च भी कम होगा और फसलों की ग्रोथ बेहतर होगी।
विज्ञापन

दो ट्रेन रद्द, कई देरी से चली
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पर लगाम जारी है। रविवार को झेलम व गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द रही। कालका शताब्दी एक्सप्रेस 3:41 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:11 घंटे, मूरी एक्सप्रेस 2:18 घंटे, आम्रपाली एक घंटे तो नेताजी एक्सप्रेस 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ रहा है।
वर्जन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिस कारण रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें