फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगा रोडवेज का निजीकरण: परिवहन मंत्री

Sat, 26 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग का निजीकरण नहीं होगा। कर्मचारी नेता निजीकरण की बात कहकर सरकार पर गलत आरोप लगा रहे हैं।  लोकहित को देखते हुए प्रदेश सरकार केवल निजी बस मालिकों से उनकी बसें और ड्राइवर ले रही है। इन बसों पर परिचालक और परमिट दोनों ही सरकारी होंगे। वे शुक्रवार गन्नौर में समाजसेवी सतवीर त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पंवार ने कहा कि परमिट के तहत ली जाने वाली बसों पर सरकार का पूरी तरह से नियंत्रण होगा। साथ ही रोडवेज में विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जनवरी तक ओवरसाइज वाहनों को दी गई अनुमति खत्म होने पर सरकार इस पर भी गंभीरता से विचार करेगी ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें