फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इस वर्ष अब नहीं मिला काेई मरीज, पिछले वर्ष मिले थे 15 मरीज

Sat, 25 Apr 2026 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में पानी में लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में अभी तक मलेरिया का मरीज नहीं मिला है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। विभाग की ओर से 166 टीमों का गठन किया गया है। शहर से लेकर गांव तक मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में विभाग की टीमों ने घर-घर लाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। जल्द ही शिक्षण संस्थानों में बच्चों को मच्छरों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी में लार्वा चेक कर रही है।
विज्ञापन

विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 166 विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है जो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सूक्ष्म स्तर पर योजना बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 160 और शहरी क्षेत्रों के लिए छह विशेष टीमें गठित की हैं। शहरी क्षेत्रों में जांच के दौरान यदि किसी घर में लार्वा मिलता है तो विभाग द्वारा तुरंत नोटिस जारी किया जाएगा।
विभाग की सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरू किए गए रैपिड फीवर सर्वे के दौरान मलेरिया की जांच के लिए अब तक 41,208 स्लाइड बनाई जा चुकी हैं। डेंगू के 859 संदिग्ध सैंपल लिए गए जो सभी नेगेटिव पाए गए हैं। लोगों को पानी की टंकियां साफ करते रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे समय रहते मलेरिया व डेंगू से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन

इंसेट


मच्छरों से बचाव के तरीके

-सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
-घर व आसपास पानी को एकत्र न होने दें।

-शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें।

-बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।



इंसेट
मलेरिया बुखार के लक्षण

-तेज बुखार आना।
-पसीना आना।
-शरीर में दर्द और उल्टी आना।

0
कब कितने मरीज मिले
वर्ष - मरीज

2014 - 87
2015 - 71
2016 - 43
2017 - 13
2018 - 5

2019 - 7

2020 - 1

2021 - 1

2022 - 0

2023 - 13

2024 - 11
2025 - 15
2026 - 0 (जनवरी से अब तक)
-

मच्छरजनित रोगों पर अंकुश लगाने के लिए 166 टीमें गठित कर दी गई हैं जो घर-घर जाकर लार्वा की पहचान कर उसे मौके पर नष्ट कर रही हैं। साथ ही लोगों को मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।-डॉ. योगेश गाेयल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें