फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क ‘नो एंट्री’

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने सरकारी कार्यालयों में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाने के आदेश दिए हैं। मास्क के बिना किसी भी व्यक्ति को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा कार्यालयों में कर्मचारियों और आगंतुकों की नियमित तापमान की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से पब्लिक डिलिंग वाले कार्यालयों में देखा जा रहा है कि यहां आने वाले लोग न मास्क लगा रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने आदेश दिए कि नियमित रूप से कर्मचारियों व आगंतुकों की तापमान जांच करने के साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग कार्यालयों के मुख्य द्वार पर किया जाए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है, जिनमें विशेष रूप से बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और बाजार हैं। यहां भी कोरोना के फैलने से रोकने के लिए जारी किए गए नियमों का पालन सही प्रकार से नहीं की जा रही है। इसलिए उपमंडल स्तर पर कोरोना के संबंध में गठित की कमेटियों को आदेश दिए कि वे नियमों का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें।
गोहाना नगर परिषद कार्यालय में ईओ राजेश वर्मा ने बगैर मास्क के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। उन्होंने आंगतुकों का नाम, पता, तापमान दर्ज करने के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही शहर में बिना मास्क के चालान काटने के लिए सेनेट्री इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें