फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पारित, 13 पार्षदों ने दिनेश अदलखा के खिलाफ की वोटिंग

Sat, 11 Jan 2025 06:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका कार्यालय में पार्षदों की ओर से नपा उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। करीब ढाई साल बाद पार्षद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए। एसडीएम मनीष कुमार फोगाट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नपाध्यक्ष अरुण त्यागी के अलावा 13 पार्षद उपस्थित हुए, जबकि नपा उपाध्यक्ष समेत 4 पार्षद बैठक में पहुंचे। सुरक्षा के दृष्टिगत गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिन 13 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में हाथ उठा कर दिनेश अदलखा के खिलाफ वोटिंग की। जबकि नपाध्यक्ष ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बैठक में दो तिहाई से अधिक पार्षदों की ओर से अविश्वास के समर्थन में वोटिंग करने के कारण उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। गत दिनों उपायुक्त के समक्ष 13 पार्षदों ने नपा उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर शपथ पत्र दाखिल किए थे, लेकिन बैठक के लिए समय निर्धारित न करने की वजह से नाराज पार्षद उच्च न्यायालय पहुंच गए थे। इसके बाद बैठक के लिए 13 दिसंबर निर्धारित कर शपथ पत्र वेरिफाई किए गए। इसके बाद 3 जनवरी को अविश्वास बैठक बुलाई, लेकिन बैठक में एसडीएम के न पहुंचने की वजह से स्थगित हो गई थी। इस पर नाराज पार्षदों ने फिर से उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना की याचिका फिर से दायर कर दी। इसी बीच प्रशासन ने बैठक 10 जनवरी को निर्धारित कर दी गई। शुक्रवार को हुई इस बैठक में नपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार नए उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जल्द ही बैठक निर्धारित की जाएगी।
- भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक से मिले पार्षद
नगरपालिका उपाध्यक्ष दिनेश अदलखा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पार्षद भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक से मुलाकात की। पार्षदों ने देवेंद्र कौशिक से उपाध्यक्ष का चुनाव जल्द निर्धारित करवाए जाने की मांग की, ताकि नया उपाध्यक्ष बनने के शहर में विकास कार्य जल्द शुरू हो सकें।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें