सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में बिजली दरबार लगाया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगे दरबार में कोई फरियादी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। तीन घंटे तक अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर फरियादियों के आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को लंबित शिकायतों का निपटारा तुरंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले हर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान तुरंत किया जाए। इससे बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।