फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा आज, चार केंद्रों पर 1032 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा को लेकर सोनीपत में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा में जिले के 1032 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी बनाया गया गया है। बोर्ड के सदस्य फ्लाइंग टीम के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का उद्देश्य मेधावी व वंचित विद्यार्थियों को माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि 8वीं कक्षा के बाद स्कूलों में ड्राप आउट की दर में सुधार हो सके। रविवार को होने वाली एनएमएमएस परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उसी स्कूल के शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। स्कूल प्राचार्य को केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य
एनएमएमएस परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा केंद्र में सुबह 10 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। किसी विशेष परिस्थिति में ही देरी से आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि एनएमएमएस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की योग्यता को जांचा जाएगा। परीक्षा में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रति माह एक हजार रुपये की दर से प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

कहां कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा केंद्र विद्यार्थी
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 276
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठ मंडी 276
डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल 276
दून वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 204
कुल 1032
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा रविवार को होगी। परीक्षा को लेकर जिले में 4 केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 1032 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को 4 साल तक यानी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। -सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें