फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नितिन मिस्टर फ्रेशर व मिनाक्षी के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Thu, 24 Oct 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी में नृत्य की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय फ्रेशर पार्टी का समापन बुधवार को किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य दिनेश मदान, उप प्राचार्य अर्चना गुप्ता, स्टाफ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनीता फोर व डॉ. सीमा ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। फ्रेशर पार्टी में कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शायरी, हरियाणवी नृत्य, कविताएं, समूह नृत्य से ऐसा रंग जमाया कि दर्शक दीर्घा में पीछे बैठे विद्यार्थी भी कुर्सियों पर खड़े होकर झूमने लगे। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट बढ़ती गई। बीए द्वितीय वर्ष की प्रीति, बीए तृतीय वर्ष की प्राची व स्नेहा ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रोफेसर विशाल शर्मा ने पूरानी फिल्म का हिंदी गीत मेरी भिगी-भिगी से पलकों में रह गए जैसे मेरे सपने बिखर के.....गाकर सबको सन्न कर दिया। प्रो. विशाल शर्मा के गाए इस गीत की सभी से अपनी सीट पर खड़े होकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

नवप्रवेशित बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों नितिन को मिस्टर फ्रेशर व मीनाक्षी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। तृतीय वर्ष की छात्रा महक व तृषा को संयुक्त रूप से मोस्ट टैलेंटेड का पुरस्कार दिया गया। द्वितीय वर्ष के आकाश व स्मिरन को सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस के लिए चुना गया। प्राचार्य दिनेश मदान व उप प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मीनू, डॉ गीता व डॉ. सविता निर्णायक मंडल में शामिल रहे। मंच संचालन डॉक्टर विशाल शर्मा ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें