सोनीपत में टायर पंक्चर की दुकान पर पानी में लार्वा चेक करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
सोनीपत। जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की डेंगू लैब से बुधवार को आई रिपोर्ट में 9 लोग डेंगू से पीड़ित मिले हैं। अब डेंगू मरीजों की संख्या 195 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
डेंगू संक्रमित मिलने वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी के साथ घर-घर बुखार मरीजों की भी जांच की जा रही है। बुधवार को जारी रिपोर्ट में 9 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनमें छह लोग शहरी क्षेत्र के हैं और कासंड़ी, राजपुर व अहमदपुर गांवों में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है। वर्तमान मच्छर जनित बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बना है। क्योंकि हवा में भी कीट पतंगों की संख्या के साथ मच्छर ज्यादा हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पानी ठहराव वाली जगहों पर लारवा को खत्म कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग काम पर लग चुका है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहरी दायरे में लगातार डेंगू केस बढ़ रहे हैं। निजी लैब संचालकों को भी सख्त हिदायतें हैं कि कोई भी डेंगू का केस सामने आता है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, वहीं आम लोगों का भी आह्वान किया जा रहा है कि वे अपने आसपास पानी का ठहराव न होने दें।