फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोकगीत स्पर्धा में निशिता प्रथम, कामना द्वितीय व शिवानी तृतीय

Wed, 25 Feb 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
होली उत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं के हाथों की मेहंदी का अवलोकन करती प्राचार्य। स्र
विज्ञापन
सोनीपत। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निशा तथा सहसंयोजिका मीनाक्षी रहीं। इस अवसर पर वुमन सेल की संयोजिका डॉ. शीतल की ओर से लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निशिता प्रथम, कामना द्वितीय, शिवानी तृतीय तथा निक्की को सांत्वना पुरस्कार मिला। लीगल सेल की संयोजिका डॉ. उपासना ने रंगोली प्रतियोगिता कराई इसमें दुर्गा प्रथम, मुस्कान द्वितीय, शिवानी तृतीय तथा विधि को सांत्वना पुरस्कार मिला। कम्युनिटी आउटरीच सेल की संयोजिका पूनम की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें हिमांशी प्रथम, चेल्सी द्वितीय, मुस्कान तृतीय तथा इंदु को सांत्वना पुरस्कार मिला। कॉलेज की प्राचार्य गीता ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें