16jjrp14- प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत-संस्थान
झज्जर। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में आयोजित जिला स्तरीय स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजूकेशन झज्जर की छात्रा निशा बिश्नोई ने प्रथम और रिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस यूनिट राजकीय महाविद्यालय दूबलधन की तरफ से किया गया था। संस्थान निदेशक डॉ. ऋषि गोयल और प्राचार्या डॉ. संतोष ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया। संवाद