फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने उपायुक्त और राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया सम्मान

विज्ञापन
16jjrp04- जिला उपायुक्त को भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित करते किसान। स्रोत-किसान मोर्च
विज्ञापन
झज्जर। किसानों ने हरियाणा विद्युत विभाग की मुआवजा पॉलिसी बनाने में किसानों की मदद और जायज मांगों के अनुरूप सरकार के समक्ष उचित माध्यम से बात रखने पर उपायुक्त को भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। किसानों ने जिले के जिस गांव में से एचटी लाइन गुजरी है उसमें पंचायत के रास्ते और जमीनों से जो नुकसान हुआ है उसके मुआवजा की मांग की। डाबौदा और बुपनिया गांव के किसानों ने भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के प्रतिनिधियों का फूलों की माला पहनाकर और भगवान राम की प्रतिमा देकर भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब का अभिवादन किया। किसानों ने हरियाणा विद्युत विभाग से 30 जनवरी को ऐतिहासिक मुआवजा पॉलिसी आने से किसानों ने लड्डू बांटकर स्वागत किया। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने कहा कि केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने जो किसानों के लिए कानूनी प्रावधान दिए हैं उनके प्रयासों से आज जिले में हजारों करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा राशि मिल रही हैं। कर्मवीर दहिया, रोहताश दलाल, संदीप दलाल, धर्मेंद्र यादव, राकेश जाखड़, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें