फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नीलगाय को गोली मारी, गंभीर

Fri, 12 Jan 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव गढ़ी बिंदरौली के खेत में अज्ञात हमलावर ने नील गाय को गोली मार दी। घायल नीलगाय को पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंडली थाना पुलिस ने वन्य जीव विभाग के अधिकारी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वन्य जीव विभाग सोनीपत के अधिकारी इशेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास जयंत भौरिया ने कॉल की थी। जयंत ने बताया कि गांव गढ़ी बिंदरौली के खेत में नीलगाय को गोली मारी गई है। घायल नील गाय को सेक्टर-23 के पशु चिकित्सा केंद्र में इलाज दिया जा रहा है। उनकी टीम जब पशु चिकित्सालय में पहुंची तो चिकित्सक ने नीलगाय का प्राथमिक इलाज कर दिया था। उसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत कुंडली थाना में की। कुंडली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें