संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में नाइजीरिया के बेनेडिक्ट एनी उर्फ जैक उर्फ पॉप को गिरफ्तार किया है। हाल में वह दिल्ली के चंद्र विहार में रहता है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 मई को जीटी रोड बीसवां मील चौक पर नाकाबंदी के दौरान क्राइम यूनिट कुंडली पुलिस ने गौरव और अमन को कार के साथ गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर गौरव के पास से 335 ग्राम और अमन के पास से 116 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
मामले में थाना राई में मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सहायक उप निरीक्षक सुनील की टीम ने अब तीसरे आरोपी बेनेडिक्ट एनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी मादक पदार्थ हैंडलर है। वह मादक पदार्थ सप्लाई करता था।