फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हेरोइन व ड्रग्स सप्लाई करने का आरोपी नाइजीरियन गिरफ्तारी

Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत की गन्नौर क्राइम यूनिट की तरफ मादक पदार्थ तस्करी में पकड़ा नाइजीरियाई व अन्य आरो
विज्ञापन
गन्नौर । क्राइम यूनिट गन्नौर ने हेरोइन व मेथिलीनडाइऑक्सी-मेथामफेटामाइन (एमडीएमए) सप्लाई करने के आरोपी मूलरूप से नाइजीरिया फिलहाल दिल्ली के चंद्र विहार निवासी ओकेके सोल्विन टोबेचुकु को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मामले में तीन आरोपी पहले पंजाब के अमृतसर फिलहाल गन्नौर निवासी चंदन, गन्नौर निवासी रितिक व आशीष उर्फ हिमांशु उर्फ बॉबी को पहले पकड़ा गया था।
क्राइम यूनिट गन्नौर के उप निरीक्षक चांद सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 9 अक्तूबर को देवीलाल चौक से बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान आशीष उर्फ हिमांशु की जेब से 49 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं, रितिक के पास से 3.86 ग्राम एमडीएमए नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया था।
अब रिमांड के दौरान उन्हें मादक पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में ओकेके सोल्विन टोबेचुकु को कुंडली बॉर्डर से काबू किया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। वह पहले पकड़े गए आरोपियों को मादक पदार्थ देकर गया था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें