राई। मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात ओशोधारा नानक धाम के भागीरथ अपनी सात दिवसीय यात्रा के लिए पंजाब के माधोपुर के लिए रवाना हुए।
माधोपुर आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों के साधक भाग लेंगे। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने साधकों को अपना आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि पंजाब के लोग सदैव परम स्वीकार में रहते हैं। उन्होंने गुरु नानक देव के कथन हुकुमी हुकुम चलाए रहा, नानक बिगसे बेपरवाह को विस्तार से साधकों को समझाया। सिद्धार्थ औलिया ने कहा कि मनुष्य को परमात्मा की हर रजा में खुश रहना चाहिए। सदैव स्वीकार भाव में जीवन व्यतीत करना चाहिए। गुरु की कृपा से जो मनुष्य जीवित मरने की कला जान लेता है।