फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रायल के लिए कई जगह खोला एनएच-352ए, जुलाई से रफ्तार भरेंगे वाहन

Thu, 22 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए पर एलिवेटेड हाईवे के लिए बनाए गए पिलर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए को मुरथल से गोहाना के बीच कई जगह ट्रायल के लिए खोल दिया है। वाहन जुलाई में इस पर पूरी तरह से रफ्तार भरते हुए नजर आएंगे। कामी चौक से गांव बड़वासनी तक फ्लाईओवर खोला गया है। 600 मीटर बनाया जा रहा एलिवेटेड हाईवे जुलाई तक खोला जाएगा। इस हाईवे का निर्माण होने से वाहन चालक मुरथल से जींद तक का सफर सवा घंटे में तक कर सकेंगे।
विज्ञापन




साढ़े चार साल पहले सोनीपत-जींद ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए का निर्माण शुरू किया गया था। यह हाईवे मुरथल जीटी रोड (एनएच-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक है। पहले चरण में गोहाना से जींद तक हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है। नेशनल हाईवे 352ए के दूसरे चरण का निर्माण जून के अंत तक पूरा हो जाएगा। लाठ-जौली के पास फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। हाईवे का निर्माण 799 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम करीब 96 फीसदी पूरा हो चुका है।
दो आरओबी बनाकर वाहनों के लिए खोला

सोनीपत से दिल्ली-अंबाला और सोनीपत-जींद रेललाइन गुजरती हैं। दोनों लाइनों पर रोजाना 40 ट्रेनें आवागमन करती हैं। दिल्ली-अंबाला और सोनीपत-जींद रेललाइन पर गार्डर रखकर स्लैब डाला गया है। अब कामी चौक से गांव बड़वासनी में सोनीपत मार्ग तक फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। कामी चौक से गांव बड़वासनी में सोनीपत मार्ग तक वाहन फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन




600 मीटर बनाया जा रहा एलिवेटेड हाईवे, ढाई माह और लगेंगे

गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए के हिस्से में एलिवेटेड हाईवे का निर्माण जारी है। 600 मीटर दूरी तक 26 पिलरों पर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण चल रहा है। बड़वासनी के पास यह मार्ग एनएच-352ए और एनएच-334पी को आपस में कनेक्ट करेगा। इसके माध्यम से गोहाना से बवाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। एलिवेटेड हाईवे पूरा होने में अभी ढाई माह और लगेंगे।



वर्जन

सोनीपत से गोहाना के बीच एनएच-352ए का निर्माण पूरा कर जुलाई में चालू कर दिया जाएगा। सोनीपत शहर के पास दोनों रेलवे लाइन पर आरओबी बनाकर कामी चौक से बड़वासनी तक मार्ग खोल दिया है। बड़वासनी के पास 600 मीटर एलिवेटेड हाईवे व लाठ-जौली के पास फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। -जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।

सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए पर एलिवेटेड हाईवे के लिए बनाए गए पिलर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें