फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनएच-334पी... दरें तय, टेंडर प्रक्रिया में उलझा टोल एकत्रित करने का काम

Wed, 16 Oct 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी पर जीटी रोड का विकल्प मिल चुका है। ट्रायल प्रक्रिया के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से सोनीपत से बवाना तक की टोल दरें तय की गई हैं। हालांकि टोल एकत्रित करने के कार्य में अभी समय लगेगा। टोल एकत्रित करने का टेंडर लेने वाली एजेंसी ने काम शुरू करने से मना किया है। अब एनएचएआई ने दोबारा टेंडर लगाया है। टेंडर आवंटित होने के बाद गांव झिंझौली के पास बने मानव रहित टोल प्लाजा पर सेंसर के जरिए वाहन का टोल काटा जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई की तरफ से गांव बड़वासनी से लेकर दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र तक 694 करोड़ रुपये से 29.6 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग-334पी का निर्माण किया गया है। फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग को गांव बड़वासनी के पास एनएच-352ए से लिंक किया गया है। दिल्ली के अंदर द्वारका एक्सप्रेस वे (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) से जोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के चालू होने के बाद 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ते नजर आएंगे। इस मार्ग के जुड़ने के बाद सोनीपत, जींद के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लोगों को काफी फायदा होगा। पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुरुग्राम के लोग अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के जरिए एनएच-44 तक आसानी से पहुंच पाएंगे। इससे आसपास के इलाकों में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
वाहन श्रेणी टोल शुल्क मासिक पास

कार/जीप/वैन 65 1950

लाइट कमर्शियल
वाहन/मिनी बस 105 3150

बस/ट्रक 2 एक्सल 225 6750

3 एक्सल कमर्शियल 245 7350

हेवी कंस्ट्रक्शन

वाहन- 4 से 6 एक्सल 350 10500

ओवरसाइज वाहन

6 से अधिक एक्सल 430 12900


स्थानीय वाहनों के लिए टोल दरें
10 किमी के वाहनों के लिए 150 रुपये मासिक
20 किमी के वाहनों के लिए 500 रुपये मासिक
20 किलोमीटर कार/जीप/वैन के लिए 15 रुपये प्रति ट्रिप
20 किलोमीटर ट्रक व बस के लिए 25 रुपये प्रति ट्रिप
स्कूल बस 1000 रुपये मासिक
ट्रायल प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-344पी पर टोल दरें निर्धारित कर दी गई हैं। टोल एकत्रित करने का कार्य एजेंसी को दिया जाना है। पहले एक एजेंसी को टेंडर आवंटित किया गया था, लेकिन उसने काम करने से इंकार कर दिया था। अब दोबारा टेंडर लगाया गया है। टेंडर आवंटित होने के बाद मानव रहित टोल प्लाजा चालू कर दिया जाएगा। निर्धारित की गई दरों के आधार पर ही वाहन चालकों से टोल वसूला जाएगा। -जगभूषण शर्मा, प्रोजेक्ट निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें