फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नपा और जनस्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली पर विधायक नाराज

Wed, 16 Oct 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23. सोनीपत के गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान को बुके भेंट करते नपाध्यक्ष अरुण त्यागी व
विज्ञापन
गन्नौर। नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र कादियान ने मंगलवार को शहर के उपमंडल अस्पताल, नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सख्त हिदायत दी कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कादियान ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया कि उनकी रिपोर्ट जीरो है। शहर में सीवरेज सिस्टम न ड्रेनेज सिस्टम ठीक है। शहरवासी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने गंदे पानी की समस्या से अवगत कराया। जेई बसंत ने बताया कि सीवर सफाई करने के लिए सकर मशीन नहीं है। विधायक ने कहा कि जनता को परेशानी नहीं आनी चाहिए। सभी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
इस दौरान एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर भी उनके साथ रहे। बैठक में एसएमओ संजय कौशिक, डाॅ. रोहताश भल्ला, डाॅ. पुनीत गांधी, एचआई रमेश धनखड़, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा सरोहा, दलबीर नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, नपा सचिव पवित्र गुलिया, पोशन मलिक, पार्षद अंकित त्यागी, अजय सरोहा, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल, जेई बंसत, सुभाष रोहिल्ला, कुलदीप फोगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों का हाल-चाल जाना
विधायक ने सरकारी अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के साथ बैठक की। अस्पताल स्टाफ ने शहर में साइन बोर्ड लगाने और नगरपालिका के साथ का रास्ता खुलवाने की मांग की। विधायक ने कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया।
विधायक ने नहीं रखे सफाई कर्मचारी

नगरपालिका की तरफ से तीन-चार सफाई कर्मियों को विधायक के कार्यालय व आवास की सफाई के लिए भेजा, मगर उन्होंने उनको अपने पास नहीं रखा। उन्हें कहा कि सफाई कर्मी का काम शहर को साफ-सुथरा रखना है।

फोटो 23. सोनीपत के गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान को बुके भेंट करते नपाध्यक्ष अरुण त्यागी व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें