फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक से लगती गंदगी पर सख्त हुआ एनजीटी

Thu, 04 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण को हो रहे नुकसान को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की तलवार अब रेलवे पर चली है। ट्रिब्यूनल ने रेल ट्रैक के साथ लगते परिसरों को साफ करने का आदेश दिया है। आदेश पर अमल करते हुए रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग ने दिल्ली के बादली क्षेत्र से काम भी शुरू कर दिया है। सर्वप्रथम रेलवे ने अपनी जमीन पर कब्जा करने वालों और वहां पर गंदगी फैलाने वालों को नोटिस जारी किए हैं।  
विज्ञापन

रेलवे ने गत जून माह में दिल्ली के बादली स्टेशन से गन्नौर क्षेत्र तक रेलवे की जमीन पर गिर रहे गंदे नालों की निकासी को बंद करने की योजना तैयार की थी। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी नोटिस दिया गया था कि वे अपने-अपने नालों को उनकी जमीन में नहीं गिरने दें। जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने के बाद आज भी व्यवस्था ज्यों कि त्यों है। वर्तमान में शहरों के गंदे पानी की निकासी रेलवे की जमीन में होने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रेल पटरियों के साथ-साथ हरियाली भी खत्म हो रही है। पेड़-पौधे नहीं होने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

एनजीटी के आदेश पर रेलवे ने दिल्ली से की नोटिस देने की शुरुआत
रेलवे अब एनजीटी के आदेश के बाद पर्यावरण को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। रेलवे ने बादली क्षेत्र से ट्रैक के साथ लगते परिसरों को साफ करने के लिए नोटिस देने की शुरुआत की है। रेल अधिकारियों का कहना है कि एनजीटी के आदेश के बाद सफाई के मामले में कोई ढील बरती नहीं जाएगी। ट्रेक के साथ लगते परिसर के साथ बादली क्षेत्र से सफाई की शुरुआत हो चुकी है। अब धीरे-धीरे गंन्नौर तक फैली गंदगी को लेकर नोटिस देकर अपने परिसर को साफ करेगा।
विज्ञापन


रेल विभाग जिला प्रशासन को जल्द देगा नोटिस
गंदे पानी की निकासी को बंद करने के लिए रेलवे सोनीपत जिला प्रशासन को पहले ही पत्र लिख चुका है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों का दौरा कराकर नालों को बंद करने का आदेश कर चुका है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। सोनीपत में रेलवे अपनी जमीन में गंदे पानी की निकासी के लिए गिर रहे नालों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। इनको पूरी तरह से बंद करने के लिए फिर से नोटिस देने की योजना तैयार की जा रही है।

रेलवे की अपनी जमीन पर पौधारोपण करने की है योजना
एनजीटी के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन के सहयोग से गंदे पानी की निकासी को बंद करने के बाद रेलवे अपनी जमीन में हरियाली लाने के लिए पौधारोपण करने की योजना तैयार कर रहा है। ट्रैक के दोनों तरफ रेलवे अपनी जमीन को साफ कर पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करेगा।  

एनजीटी के आदेश के बाद पर्यावरण बचाने के लिए रेलवे की मुहिम शुरू हो चुकी है। अब रेलवे ट्रैक के साथ लगती जमीन पर गंदगी फैलाने वालों को नोटिस दी जा रही है। इसकी शुरुआत बादली क्षेत्र से शुरू हो चुकी है। सोनीपत के गंदे पानी की निकासी को अपने जमीन में न गिराने के लिए रेलवे जल्द ही जिला प्रशासन को दोबारा नोटिस देने की तैयारी में है। एक्शन प्लान पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

-ओपी नागपाल, एसएसई, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें