फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष उत्सव : समावेशी बच्चों ने मचाया धमाल, दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Wed, 01 Jan 2025 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ स्थित रेणु विद्या मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर धूमधाम से नववर्ष उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में समावेशी बच्चों के साथ सभी शिक्षकों व अभिभावकों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार कुल्हाड़े ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नया वर्ष हम सभी के जीवन में नई रोशनी व उपलब्धियां लेकर आएं। उन्होंने बताया कि नव वर्ष में सभी को अपनी बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाने के लिए शपथ लेनी चाहिए। जिससे हम अपने व्यवहार को बेहतर बना सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, संगीत व कविताओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें