फोटो : सोनीपत के हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ अवसर पर आयोजित अभिविन्यास कार
सोनीपत। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में वीरवार को बीएड प्रथम वर्ष के नवसत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। कॉलेज के उत्थान और सभी के कल्याण की कामना से आयोजित हवन में विद्यार्थियों और स्टाफ ने आहुति दी।
इसके बाद आयोजित अभिविन्यास कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इतिहास और बीएड पाठ्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों, पुस्तकालय के नियमों और प्लेसमेंट सेल की सुविधाओं से भी अवगत कराया।
प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका केवल अध्यापन तक सीमित नहीं है। शिक्षक को लगातार अपने कौशल का विकास करते हुए विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिभा और कौशल विकसित कर अपनी अलग पहचान बनाने का आह्वान किया।