फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नई रोडवेज बसें आज से कटरा व सुजानपुर रूट पर भरेंगी फर्राटा

Thu, 15 May 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज बेड़े में शामिल पांच नई बसों की पासिंग प्रकिया पूरी कर ली है। ट्रायल प्रक्रिया के बाद वीरवार से नई बसें कटरा व सुजानपुर रूट पर फर्राटा भरेंगी। नई बसों के संचालन को लेकर रोडवेज प्रशासन की ओर से तैयारियों पूरी कर ली है। सोनीपत बस डिपो से तीन बसों को कटरा रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, दो बसों को सुजानपुर रूट पर भेजा जाएगा। दोनों रूट पर नई बसें तैनात होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और उनका सफर भी आसान होगा।
विज्ञापन


सोनीपत डिपो में 25 अप्रैल को हरियाणा रोडवेज के बेड़े में पांच नई बसें शामिल हुई थीं। बसों के संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से पासिंग व फास्टैग जैसी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बुधवार को ट्रायल के तौर पर बसों को सोनीपत से बागपत रूट पर भेजा गया था। नई बसों को साेनीपत से कटरा व सुजानपुर रूट पर वाया दिल्ली चलाया जाएगा। दोनों रूटों से उतारी गई पुरानी बसों को सोनीपत से शिमला, लुधियाना व गोहाना-डेरा ब्यास रूट पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन






सोनीपत बस डिपो में पांच नई बस की पासिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। वीरवार से नई बसों को सोनीपत से कटरा व सुजानपुर रूट पर चलाया जाएगा।



कर्मबीर गहलावत, ड्यूटी इंस्पेक्टर, बस डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें