फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू जेबीटी भर्ती की मांग करने वालों से सीएम बोले झंडे लेकर चंडीगढ़ आना, फिर भी नहीं माने तो आयोजकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। उपचुनाव में प्रचार के लिए बरोदा विजय संकल्प सभा में पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर के भाषण शुरू होने से पहले न्यू जेबीटी भर्ती 2020 की ओर से बैनर दिखाए गए तो सीएम ने उनको सलाह देते हुए कहा कि यह काम तो अंत में होता है, वह अभी से ऐसा क्यों कर रहे हैं। इस पर भी जब मांगों को लेकर नारेबाजी जारी रही तो सीएम ने कहा कि वह अपने झंडे को लेकर चंडीगढ़ आएं। उसके बाद भी बैनर नीचे नहीं किए जाने पर सभा में बैठे कुछ लोग विरोध जताने लगे।
विज्ञापन

उन लोगों ने कहा कि सीएम को उन्होंने यहां बुला रखा है और वह अव्यवस्था क्यों कर रहे हैं। जिससे दोनों ओर से बात बिगड़ने लगी तो मंच से सीएम ने कहा कि हर चीज की एक सीमा होती है, आप लोगों की मांग सुन ली गई है और वह अब शांत हो जाएं।
राज पाने के लिए तड़प रहे हैं पिता-पुत्र
सीएम मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों राज पाने के लिए मछली की तरह तड़प रहे हैं। इन्हें सत्ता की लालसा है, इनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर होता है। इनके रिश्तेदार, कार्यकर्ता ही इनके राज में सत्ता का लाभ लेते हैं। हमारा कार्य सेवा करना है, भाजपा गरीब, मजदूर, किसान, दुकानदार, व्यापारी सभी के बारे में सोचती है। कांग्रेस के कारनामों पर मामले दर्ज हैं, इनकी गर्दन पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

कपूर नरवाल को बताया पहले की तरह
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बरोदा के लिए मनोहर सरकार-मनोहर काम-मनोहर मौका-मनोहर जीत-मनोहरी हिस्सेदारी का मौका है। अब बरोदावासी सरकार में हिस्सेदारी तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीटीआई शिक्षकों के चूल्हों को वह बुझने नहीं देंगे, क्योंकि भाजपा एक संवेदनशील सरकार है। मंच से सीएम ने कहा कि बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा की टिकट आवंटन में दो नाम थे। डॉ. कपूर नरवाल की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि पहला नाम उन्हीं का था, किंतु उन्होंने जल्दबाजी दिखा दी। फिर कांग्रेस ने भी उन्हें ठेंगा दिखा दिया। किंतु भाजपा अपने आदमियों का पूरा ध्यान रखती है। आज भी कपूर नरवाल भाजपा के लिए वैसे ही हैं, जैसे पहले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें