फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुंडलाना मंडल किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित

Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मुंडलाना मंडल किसान मोर्चा की  गठित नई कार्यकारिणी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जिला गोहाना भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा मुंडलाना मंडल किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें सभी को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ईश्वर छतैहरा द्वारा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजबाला चहल, जिला गोहाना अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक और जिला गोहाना किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी घोषित की गई।
कार्यकारिणी में सुरेश शर्मा, दिलबाग, अवतार, नरेंद्र और राजेश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश और सोमबीर को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल सचिव की जिम्मेदारी कप्तान, बलवान, नरेश, जगदीश और बलजीत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जगमोहन मातंड को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार बुसाना को सोशल मीडिया प्रमुख और नवीन को आईटी प्रमुख बनाया गया है। वहीं रामेश्वर मुंडलाना को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों ने जिला गोहाना अध्यक्ष, जिला गोहाना किसान मोर्चा अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें