फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत में 20 से रुकेगी नई दिल्ली-कालका शताब्दी

Mon, 17 Apr 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का अब सोनीपत रेलवे जंक्शन पर भी ठहराव होगा। इससे कालका जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नए शेड्यूल के अनुसार ट्रेन का ठहराव 20 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को पहले टिकट आरक्षित कराना होगा।
विज्ञापन

सोनीपत रेलवे जंक्शन पर काफी समय से शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही थी। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की ओर से नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव करने का निर्णय लिया गया है। सोनीपत से चंडीगढ़ की ओर काफी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं। शताब्दी एक्सप्रेस (12011) नई दिल्ली से सुबह 7.40 बजे चलकर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ होते हुए कालका 11.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में शताब्दी एक्सप्रेस (12012) कालका रेलवे स्टेशन से शाम 5.45 बजे चलेगी। रास्ते में चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रात 8.52 बजे पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन रात 9.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
अधिकारियों का कहना है कि नई दिल्ली-कालका एक्सप्रेस में सफर का आनंद लेने के साथ ही यात्री कालका पहुंचकर कम समय में शिमला की वादियों में घूमने का भी आनंद उठा सकते हैं।
विज्ञापन

नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का 20 अप्रैल से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होगा। ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में दो-दो मिनट के लिए होगा। शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें