फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भतीजे साहिल ने खोला दरवाजा, मंजर देखते ही बोला-बड़े पापा नाश हो गया

Sat, 27 Dec 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40: आंगनबाड़ी वर्कर की हत्या के मामले की जानकारी देते रामनिवास। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर ट्राली में आंगनबाड़ी वर्कर उषा की हत्या के बाद सबसे पहले भतीजे साहिल ने खून से सना शव देखा था। दरवाजा खोलते ही खौफनाक मंजर देख उसकी चीख निकल गई। वह बोला-बड़े पापा नाश हो गया। इसके बाद हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

उषा के पति रामनिवास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहे थे। वे चार साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उषा की हत्या के बाद से वे खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। बार-बार उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वीरवार की दोपहर दोनों घर में अकेले थे। दोपहर डेढ़ बजे साथ में खाना खाया। भतीजा साहिल मां के साथ उनसे मिलने आया था। भतीजे ने घर के बाहर गाड़ी भी साफ की थी। उसके बाद वह अपने घर चले गए। उषा चक्की पर गेहूं पिसाई करने लगी तो वे चौपाल में चले गए। शाम को घर आए तो पत्नी नहीं थी। भतीजे साहिल संग तलाश करते हुए कमरे पर गए तो खून से सना शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें