फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेपाली कृषि वैज्ञानिकों ने लिया पारंपरिक खाने का स्वाद

Wed, 06 Aug 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38: सोनीपत के ​भिगान चौक ​स्थित एक होटल पर नेपाली कृषि वैज्ञानिकों का स्वागत करते हर्ष चुघ
विज्ञापन
गन्नौर। नेपाल से आए 40 कृषि वैज्ञानिकों का दल मंगलवार को भिगान चौक स्थित एक होटल में पहुंचा। वहां पहुंचने पर हर्ष चुघ ने पटका और बुके देकर स्वागत किया और उन्हें पारंपरिक भोजन भी करवाया। खाना खाने के बाद दल कुरुक्षेत्र गुरुकुल के रवाना हो गया। यहां 9 अगस्त तक प्राकृतिक खेती पर चार दिन का सेशन चलेगा। पहले दिन वैज्ञानिक दल गुरुकुल का दौरा करेगा। अगले तीन दिन खेती के तौर-तरीकों, मिट्टी जांच और जीरो बजट खेती की प्रक्रिया को समझेगा। होटल के प्रबंध निदेशक विरेंद्र कादियान ने कहा कि आचार्य देवव्रत का प्राकृतिक खेती का माडल किसानों के लिए लाभदायक है। नेपाल में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दल भारत आया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस दौरान कोआर्डिनेटर प्रकाश और महक सिंह, कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डाॅ. हरिओम, डाॅ. रोशनलाल, डाॅ. मनीषा, डाॅ. प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें