सोनीपत। चावला काॅलोनी में गली में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर दंपती और उनके बेटे को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि उनकी गाड़ी गली में खड़ी थी इसको लेकर एक युवक उनके साथ गली-गलौज करने लगा। उनके विरोध करने पर आरोपित अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुस आया और अभद्रता करने लगा। उक्त मामले में सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद