फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बुजुर्ग को उसके गांव का होने का झांसा देकर 50 हजार रुपये लेकर व्यक्ति चंपत

Sat, 10 Jun 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने गए बुजुर्ग की राशि खाते में जमा करने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव चिरस्मी निवासी रामसिंह ने बताया कि वह 6 जून को शहर के पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने गए थे। इस दौरान एक आदमी बार-बार उनके पास चक्कर काट रहा था। उसने कहा कि वह भी चिरस्मी गांव का रहने वाला है। जिसके बाद वह व्यक्ति उन्हें चाय पिलाने के बहाने बैंक से बाहर ले गया। उसने कहा कि वह फार्म भरकर उनके 50 हजार रुपये जमा करवाने में मदद कर देगा। व्यक्ति की बातों में आकर राम सिंह ने उसे 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह व्यक्ति बैंक में रुपये जमा करने की रसीद भर उन्हें दे गया, लेकिन रुपये बैंक में जमा नहीं गिए। रामसिंह ने बताया कि वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि व्यक्ति का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें