फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठ केंद्रों पर होगी नीट, 2569 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 13 Jun 2026 07:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में वी​डियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त व अन्य अ​धिकारी। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को लेकर जिला प्रशासन तैयार है। परीक्षा के संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि 21 जून को दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 2,569 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि वह परीक्षा के लिए समय पर केंद्र पर पहुंचे ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्रों में दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

नीट को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था उपलब्ध रहे।
सिविल और पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी होंगे तैनात
नीट के बेहतर संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर सिविल व पुलिस विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के किए जाएं पुख्ता इंतजाम
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बैंकों में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टॉन्ग रूम में कैमरों की व्यवस्था के साथ-साथ वहां पर पुलिस बल को तैनात किया जाए।


परीक्षा को 20 जून को करवाएं मॉक ड्रिल
परीक्षा से एक दिन पूर्व 20 जून को सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल करवाने के आदेश दिए गए हैं ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इसका उद्देश्य किसी भी कमी को समय रहते पूरा करना है। यह भी आदेश दिया गया है कि ये जरूर जांच करें कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और जैमर सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर कोई कमी है तो उसे तुरंत दूर करवाएं।



ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए के निर्देश
उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा के दिन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए। प्रवेश के दौरान परीक्षा केंद्र क गेट पर परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग (तलाशी) के लिए उचित पुलिस बल की तैनाती करें ताकि वहां भीड़ इकट्ठा न हो।
विज्ञापन


परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थी केवल आधी बाजू के कपड़े ही पहन के आए। इसके अलावा खुली चप्पलें, सैंडल या कम हील वाले जूते ही पहन के आएं। इसके साथ ही परीक्षा में घड़ियां, अंगूठियां, कंगन या गहने पहनने की अनुमति नहीं है। यदि आप धार्मिक-पारंपरिक पोशाक पहन रहे हैं तो केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्लूटुथ उपकरण, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, बटुआ, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा का एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और एक पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें