फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनसीसीएफ की क्षेत्रीय प्रबंधक ने सरसों की खरीद का लिया जायजा

Sun, 30 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत अनाज मंडी में सरसों खरीद का जायजा लेने पहुंची एनसीसीएफ की क्षेत्रीय प्रबंधक रेख
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की क्षेत्रीय प्रबंधक रेखा मिश्रा ने शनिवार को रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद का जायजा लिया। उन्होंने सरसों की खरीद प्रक्रिया पर संतोष जताया।
विज्ञापन

मंडी में हरियाणा वेयरहाउस कार्पोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से 500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने सरसों की खरीद प्रक्रिया की जांच करने के साथ किसानों से बात की।
क्षेत्रीय प्रबंधक रेखा मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सरसों की खरीद प्रक्रिया बेहतर ढंग से की जा रही है। एचडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत मंडी में 3 हजार क्विंटल सरसों की खरीद में से 2 हजार क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

मंडियों में यह रही स्थिति
जिला की मंडियों में शनिवार को सरसों की आवक 3600 क्विंटल हुई, जिसमें से 3328 क्विंटल सरसों की खरीद की जा सकी। वहीं, नमी ज्यादा होने से 261 क्विंटल सरसों खरीदी नहीं जा सकी। खरीद एजेंसियों की ओर से 62 फीसदी का उठान किया जा चुका है।

फोटो 26: सोनीपत अनाज मंडी में सरसों खरीद का जायजा लेने पहुंची एनसीसीएफ की क्षेत्रीय प्रबंधक रेख

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें