फोटो: पुलिस लाइन स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को सेल्यूट करती एनसीसी कैडेट्स। स्रोत: कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ को लेकर पुलिस लाइन स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में 30 प्रतिभागी उपस्थित रहे। इनमें 16 सदस्यीय एनसीसी कैडेट दल शामिल था। इस अवसर पर प्राचार्य गीता, सीटीओ डॉ. शीतल, सहायक प्रोफेसर डॉ. आशा रानी, डॉ. सोनिया, मीमांसा व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद