फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: द्वितीय विश्व ध्यान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया ध्यान योग

Tue, 23 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में द्वितीय विश्व ध्यान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को ध्
विज्ञापन
सोनीपत। काठमंडी स्थित हिंदू कन्या महाविद्यालय में द्वितीय विश्व ध्यान दिवस पर पूर्व उप प्राचार्य एवं हार्ट फुलनेस ध्यान प्रशिक्षक डॉ. अनीता सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को ध्यान योग करवाया। डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि श्रीराम चंद्र मिशन (हार्टफुलनेस) के वैश्विक अध्यक्ष कमलेश डी पटेल (दाजी) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

बताया कि द्वितीय विश्व ध्यान दिवस 21 दिसंबर को 160 देशों के 3,57,635 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन एक साथ ध्यान करके विश्व शांति, सद्भावना व उच्चतम मानव कल्याण के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। इस आध्यात्मिक ध्यान प्रक्रिया में एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया।
डॉ. कमलेश पटेल ने बताया कि ध्यान से प्रत्येक मानव के हृदय में दिव्य प्रकाश प्रज्वलित कर मानवीय चेतना को उच्चतम स्तर तक विकसित कर रहे हैं। ध्यान प्रशिक्षक डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि ध्यान से विद्यार्थियों का मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है। विद्यार्थियों में एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं सकारात्मक सोच बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें