फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : मां महागौरी की पूजा कर कंजकाें को कराया भोजन

Sat, 12 Oct 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के श्रीजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कन्या पूजन करती सशक्त महिला संगठन की सदस
विज्ञापन
सोनीपत। शारदीय नवरात्र महोत्सव की अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर कंजकाें का पूजन किया गया। मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने कंजकों को भोजन कराकर मां महागौरी से सुख-समृद्धि, धन-धान्य व वैभव की कामना की। श्रद्धालुओं ने सुबह कंजकों के पैर धोकर उन्हें आसन ग्रहण करवाया। इसके बाद कंजकों को तिलक कर भोजन कराया गया। भोजन उपरांत सभी कंजकों को श्रद्धा अनुसार उपहार दिए गए।
विज्ञापन


150 कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन
सोनीपत। सशक्त महिला संगठन की सदस्यों ने श्रीजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेटी बोझ नहीं मुहिम के तहत 150 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। पहले तिलक लगाकर, चरण धोकर व पैर छूकर कन्याओं से आशीर्वाद लिया गया। संगठन की प्रधान शालू त्यागी ने बताया कि संगठन साल में आने वाले दोनों चैत्र व आश्विन नवरात्र में महापूजन करता है। मुख्य संरक्षक सरला गर्ग ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण पर कार्य करना है। कार्यक्रम में कुंती गोयल, प्रवीण नैन व वीना कुकरेजा मौजूद रही।

फोटो 13- सोनीपत के श्रीजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कन्या पूजन करती सशक्त महिला संगठन की सदस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें