फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस : विद्यार्थियों को दिलाई मतदान व संविधान की प्रस्तावना की शपथ

Sun, 26 Jan 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के दौरान मतदान
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मतदाताओं को वोट बनवाने व चुनाव में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों ने नाटिका प्रस्तुत कर मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर पहल करने के लिए के लिए अमर उजाला को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान करने और संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के संदेश पर बनाई गई वीडियो दिखाई गई। उन्होंने कहा कि मत व मतदान के प्रति युवा मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक करना चाहिए। इसलिए सभी अपना वोट भी बनवाएं और चुनाव में उसका 100 फीसदी प्रयोग भी करें। समारोह में मतदाता दिवस को लेकर करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को भी उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने पुरस्कृत किया। उन्होंने विजेताओं को 500 रुपये से चार हजार रुपये, प्रमाणपत्र भेंट किए। कॉलेज स्तर पर निबंध लेखन स्पर्धा में साक्षी को प्रथम, पार्थ दहिया को द्वितीय व अभिषेक और अंजलि को तृतीय व स्कूल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में भावना को प्रथम, शिवम को द्वितीय व खुशी को तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में अलंकृता प्रथम, प्राची द्वितीय व विनीत-कोमल को तृतीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तेजस आंतिल को प्रथम, आलेख को द्वितीय व कुनाल को तृतीय, भाषण प्रतियोगिता में रितिका को प्रथम, वंशिका को द्वितीय व आरजू-हिमाशी को तृतीय पुरस्कार मिला।

मतदाता जागरूकता के लिए अमर उजाला को दिया सम्मान
कार्यक्रम में मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए अमर उजाला को सम्मान दिया गया। अमर उजाला ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में लगातार लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ 12 मई, 2024 को लघु सचिवालय से छोटू राम चौक तक वॉकथॉन किया था। इसमें जिलेभर से सैकड़ों युवा व मतदाता शामिल हुए थे। वहीं 3 अक्तूबर, 2024 को अमर उजाला ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें 700 से अधिक लोग शामिल हुए थे। दोनों कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

श्रेष्ठ बीएलओ को किया सम्मानित

श्रेष्ठ बीएलओ वीरेंद्र कुमार, गीता देवी, अनिल कुमारी, सुरेंद्र, रेनू और संदीप को सम्मानित किया। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां से एसएओ संजीव दहिया, आहुलाना चीनी मिल से सीएओ जितेंद्र शर्मा, बीएओ राई अमरजीत सिंह, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से पीजीटी अमित कुमार व जीवीएम महाविद्यालय से सहायक प्रोफेसर निहारिका को सम्मानित किया।इस दौरान एसडीएम अमित कुमार, जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंंजूला सपाह, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा, सहायक वेदपाल चौहान, जूनियर प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव, कानूनगो कृष्ण हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें