फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय सतर्कता सप्ताह

Sat, 01 Nov 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सतर्कता सप्ताह
विज्ञापन
सोनीपत। राई के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सतर्कता सप्ताह मनाया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रबंधन, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता व उत्तरदायित्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र सिंह ने की। कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने सभी को सतर्कता की शपथ दिलाई।
कुलपति प्रो. डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि सतर्कता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। भ्रष्टाचार मुक्त समाज व संस्था का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाए।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल भ्रष्टाचार से दूर रहना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना भी है। जब प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर जागरूक व ईमानदार बनेगा तभी सच्चे अर्थों में भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

सभी ने मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत की शपथ ली। विश्वविद्यालय परिसर में सतर्कता जागरूकता रैली निकाली गई। पोस्टर बनाओ, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें