फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता विजेता आशीष वर्मा का किया स्वागत

Wed, 14 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के हरियाणा खेल ​विश्वविद्यालय, राई में विजेता निशानेबाज आशीष शर्मा का स्वागत कर
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विश्वविद्यालय हरियाणा राई के छात्र आशीष शर्मा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो पदक जीते। विजेता खिलाड़ी का विश्वविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से नई दिल्ली में 11 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी तक आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय के बीएससी स्पोर्ट्स साइंस प्रथम वर्ष के छात्र आशीष शर्मा ने 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। कुलपति अशोक कुमार ने विजेता आशीष शर्मा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता खेल विश्वविद्यालय हरियाणा की ओर से प्रदान किए जा रहे वैज्ञानिक रूप से डिजाइन किए गए प्रशिक्षण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें