गन्नौर मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर।
गन्नौर। मार्केट कमेटी ने सरकार को शहर की नई अनाज मंडी का नाम बदलकर अटल अनाज मंडी रखने का प्रस्ताव भेजा है। यह फैसला 15 दिन पहले कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था। औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रस्ताव को संबंधित विभाग के माध्यम से सरकार को भेज दिया गया है। मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर ने बताया कि सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो गन्नौर अनाज मंडी का नाम अटल अनाज मंडी के रूप में नई पहचान बनाएगा। साथ ही मंडी परिसर में अटल कैंटीन खुलवाने को लेकर भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। अटल कैंटीन राहत का केंद्र बनेगी। इससे किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना है।