फोटो 46- सोनीपत के गन्नौर स्थित हैप्पी चाइल्ड इंटरनेशनल स्कूल की खिलाड़ी हिमांगी जीत के बाद ट्र
- फोटो : शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगी अवैध तरीके से रेहड़ियां।
गन्नौर। मिनी नाॅर्थ जोन रोल बाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी हैप्पी चाइल्ड इंटरनेशनल स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा हिमांगी का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड के देहरादून में रोल बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। हिमांगी ने स्वर्ण पदक जीत अपने परिवार के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्राचार्य उषा मलिक ने कहा कि हिमांगी पहले भी प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। विद्यालय प्रबंधक सुनील नागपाल व संजय नागपाल ने हिमांगी को सम्मानित किया।