फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा होगी और बेहतर

Sun, 11 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर वर्चुअल राष्ट्रीय संगो
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उच्चतर शिक्षा पर प्रभाव को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वर्चुअल माध्यम से आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गरिमा बंसल ने संगोष्ठी में मौजूद वक्ताओं व प्रतिभागियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


डॉ. एससी अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आने वाली समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके समाधान की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन होने चाहिए। वहीं डॉ. राजीव कुमार ने संगोष्ठी की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण देना होगा व पर्याप्त संसाधनों को उपलब्ध करवाना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को अधिक बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जगदीश बत्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुद्दों को सहज तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक भाषाओं के साथ अन्य भाषाओं को भी मध्य भाषाओं के रूप में अपनाया जाना चाहिए। इसके लिए अनुवादकों, लेखकों एवं प्रकाशकों की अहम भूमिका रहेगी। डॉ. प्रीति शर्मा ने टेक्निकल सेशन में चेयरपर्सन की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता ने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए प्रभारी डॉ. विपाशा अग्रवाल, उनकी संयोजक टीम व टेक्निकल टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार, डॉ. प्रांजल गर्ग इतिहास विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु, डॉ. विपाशा अग्रवाल, डॉ. नीतू सांगवान व ममता जैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें