फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भ्रूण हत्या रोकने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

Sat, 10 Feb 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत आशा वर्कर को शपथ दिलाती प्रीति। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग के खंड मुंडलाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बारे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रीति चहल ने किया। सुपरवाइजर प्रीति ने घटते लिंगानुपात के बारे में चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रीति चहल ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने गांव में सभी लोगों को जागरूक करें। लोगों को बताएं कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। भ्रूण हत्या में लिप्त होने वालों पर जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्करों को शपथ दिलवाई कि वह अपने गांव में कन्या भ्रूण हत्या जैसा महापाप नहीं होने देंगी। अगर इसकी सूचना मिलती है तो तुरंत विभाग को सूचित करेंगी। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों को आदेश दिए कि उन गर्भवती महिलाओं की विशेष तौर पर निगरानी करें जिनकी पहली संतान लड़की है, ताकि कन्या भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से रोक लग सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें